शनिवार, 12 जुलाई 2025

हरदा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा…

 

हरदा स्टेशन पर जिंदगी से हार गया युवक



हरदा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना में छिंदवाड़ा का युवक जिंदगी से हार गया। उसने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर चलती मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

मृतक की पहचान सौसर तहसील के ग्राम रामथेक दमामी निवासी 34 वर्षीय अविनाश धुर्वे के रूप में हुई। वह अपनी पत्नी ज्योति के साथ दो दिन पहले गुरु पूर्णिमा पर खंडवा में दादाजी दरबार के दर्शन के लिए गया था।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह से ही अविनाश मानसिक रूप से परेशान नजर आ रहा था। दंपती इटारसी जाने के लिए काशी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इटारसी से आगे पंचवेली एक्सप्रेस पकड़नी थी।

रास्ते में हरदा स्टेशन पर अविनाश ने अचानक उतरने की जिद की। पत्नी कुछ समझ पाती, इससे पहले ही उसने प्लेटफॉर्म पर खड़े-खड़े इटारसी की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अविनाश की पत्नी के बयान लिए जा रहे हैं।

-------------------------------------

  • सतपुड़ा ख़बर के सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं और सहयोगियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

    कृपया ध्यान दें!
    सतपुड़ा ख़बर समाचार पत्र में प्रकाशक/संपादक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।

    समाचार पत्र या विज्ञापन संबंधी लेन-देन केवल अधिकृत व्यक्ति से ही करें।

    भुगतान आप निम्न माध्यम से ही करें:
    🔷 PhonePe नंबर: 8962184030
    🔷 सतपुड़ा ख़बर बैंक खाता संख्या: 029050100000042

    किसी भी फर्जी व्यक्ति से सावधान रहें।

    🔷 अधिक जानकारी व सत्यापन के लिए संपर्क करें:
    ✍️ अमित जोशी, संपादक
    📞 मोबाइल: 8962184030


गुरुवार, 10 जुलाई 2025

खंडवा में दादा धूनीवाले दरबार होगा भव्य!

 



खंडवा में 100 करोड़ की लागत से भव्य होगा दादा धूनीवाले का दरबार: संगमरमर के 108 खंभों पर खड़ा होगा नया मंदिर, दिखेंगे सिर्फ 84

खंडवा।
देशभर में आस्था का प्रतीक बने श्री दादा धूनीवाले दरबार अब नए स्वरूप में नजर आएगा। करीब 50 साल पुराने मौजूदा मंदिर की जगह अब सफेद संगमरमर से बना भव्य मंदिर खड़ा होगा। यह मंदिर लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। निर्माण का लक्ष्य सिंहस्थ 2028 से पहले इसे श्रद्धालुओं के लिए खोलने का है।

नए मंदिर का भूमिपूजन 30 जून को संपन्न हो चुका है और निर्माण का जिम्मा अक्षरधाम जैसे भव्य मंदिरों को डिज़ाइन करने वाले आर्किटेक्ट वीरेंद्र त्रिवेदी को सौंपा गया है।

गुरुपूर्णिमा पर देशभर से उमड़े श्रद्धालुओं के बीच मंदिर ट्रस्ट ने इसके नए स्वरूप की झलक साझा की। जानिए इस अद्भुत मंदिर की खास बातें—


🔷 नए मंदिर की चार बड़ी खूबियां

1. पूरी तरह सफेद संगमरमर में होगा निर्माण
मौजूदा मंदिर की जगह अब उच्च गुणवत्ता के सफेद संगमरमर से भव्य मंदिर खड़ा होगा। मौजूदा मंदिर की पहचान बने भगवा गुंबद और दीवारें नए स्वरूप में संगमरमर की चमक और भव्यता के साथ नजर आएंगी।

2. नर्मदा मैया का मंदिर अब बगल में
अब तक बड़े दादाजी की समाधि के ठीक सामने नर्मदा मैया का मंदिर है। नए डिज़ाइन में नर्मदा मैया का मंदिर बड़े दादाजी के एक ओर और छोटे दादाजी की समाधि दूसरी ओर होगी। बीचों-बीच बड़े दादाजी की समाधि और उसके ऊपरी भाग में सबसे ऊंचा शिखर होगा।

3. तीन भव्य प्रवेश द्वार
अभी तक दो द्वारों से दर्शन होते हैं। नए मॉडल में मंदिर के सामने तीन मुख्य प्रवेश द्वार होंगे। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही ज्यादा आसान हो सकेगी और परिक्रमा की परंपरा बनी रहेगी।

4. 108 पिलर होंगे, लेकिन दिखेंगे 84
नए मंदिर को 108 संगमरमर के स्तंभों पर खड़ा किया जाएगा, लेकिन वास्तुशिल्पीय डिज़ाइन के चलते श्रद्धालुओं को केवल 84 स्तंभ ही दिखाई देंगे। आर्किटेक्ट ने यह डिज़ाइन छोटे दादाजी की 84 स्तंभों की इच्छा और 108 स्तंभों की प्रस्तावित योजना का संतुलन साधते हुए तैयार किया है।


🔷 मंदिर परिसर और अन्य योजनाएं

मंदिर परिसर करीब 23 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें मंदिर के अलावा भक्त निवास, गोशाला, प्रसादालय, बागीचा और ट्रस्ट कार्यालय भी हैं। मंदिर ट्रस्ट ने इन सभी सुविधाओं को भी नए स्वरूप में विकसित करने का प्लान बनाया है।

नए मंदिर का निर्माण कार्य एक विशेष समिति की देखरेख में होगा। ट्रस्ट ने दावा किया है कि सिंहस्थ से पहले सभी परियोजनाएं पूरी कर ली जाएंगी।


🔷 15 अगस्त तक डीपीआर होगी तैयार

मंदिर निर्माण समिति के सदस्य व सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि नए मॉडल के हिसाब से मंदिर निर्माण पर करीब 65 करोड़ का अनुमान है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि कुल खर्च करीब 100 करोड़ तक जा सकता है। 15 अगस्त तक पूरी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो जाएगी।


🔷 मंदिर का गौरवशाली इतिहास

  • बड़े दादाजी श्री केशवानंद महाराज ने 1930 में समाधि ली।

  • छोटे दादाजी ने भवानी माता मंदिर के पास 23 एकड़ भूमि खरीदकर यहीं बड़े दादाजी की पार्थिव देह को समाधिस्थ किया।

  • 1970 के दशक में मौजूदा आरसीसी मंदिर बनाया गया।

  • मौजूदा मंदिर की खासियत यह है कि दोनों समाधियों के बीच कोई स्तंभ नहीं है, जिससे दोनों के एक साथ दर्शन हो पाते हैं।

  • अब यह मंदिर अपनी उम्र पूरी कर चुका है और कई जगह से जर्जर हो चुका है।   

  • -----------------------------------------------------------------------

  • सतपुड़ा ख़बर के सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं और सहयोगियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

    कृपया ध्यान दें!
    सतपुड़ा ख़बर समाचार पत्र में प्रकाशक/संपादक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।

    समाचार पत्र या विज्ञापन संबंधी लेन-देन केवल अधिकृत व्यक्ति से ही करें।

    भुगतान आप निम्न माध्यम से ही करें:
    🔷 PhonePe नंबर: 8962184030
    🔷 सतपुड़ा ख़बर बैंक खाता संख्या: 029050100000042

    किसी भी फर्जी व्यक्ति से सावधान रहें।

    🔷 अधिक जानकारी व सत्यापन के लिए संपर्क करें:
    ✍️ अमित जोशी, संपादक
    📞 मोबाइल: 8962184030

  • ----------------------------------------------------------------------------------------


छिंदवाड़ा में पत्नी की हत्या कर रीवा भागा आरोपी,


छिंदवाड़ा में पत्नी की हत्या कर रीवा भागा आरोपी, 12 घंटे में पुलिस के शिकंजे में आया



छिंदवाड़ा।
जिले के ग्राम झिरपा (थाना माहुलझिर) में पत्नी पर चरित्र शंका के चलते एक व्यक्ति ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी और रीवा भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संदिग्ध हालात में मिला शव

घटना 7 जुलाई की रात करीब 8:22 बजे सामने आई। खेत मालिक दिलीप राय ने थाना माहुलझिर को सूचना दी कि उनके खेत पर रहने वाली विनीता भारती (31) अपने घर में मृत पड़ी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब खेत पर पहुंचे तो दरवाजा खुला था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर के अंदर विनीता का शव पड़ा था, चेहरे पर चोट के निशान थे। मौके से उसका पति और बेटी गायब थे और पति का मोबाइल बंद आ रहा था।

डंडे से पीटकर और मुंह दबाकर की हत्या

थाना प्रभारी रविंद्र पवार ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी लच्छीराम भारती (53) को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने गुस्से में डंडे से उसकी पिटाई की और शोर मचाने पर मुंह दबा दिया, जिससे दम घुटने से विनीता की मौत हो गई।

रीवा से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस (पूर्व की धारा 302 भादवि) के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि लच्छीराम रीवा जिले के गोविंदगढ़ में छिपा है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और वही कहानी बताई जो जांच में सामने आई थी।

एसपी ने टीम की सराहना की

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने इस तेज़ और सफल कार्रवाई के लिए थाना माहुलझिर की पूरी टीम को बधाई दी और पुरस्कृत करने की घोषणा की। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रविंद्र पवार और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

--------------------------------------------------------------------------------------------

सतपुड़ा ख़बर के सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं और सहयोगियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

कृपया ध्यान दें!
सतपुड़ा ख़बर समाचार पत्र में प्रकाशक/संपादक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।

समाचार पत्र या विज्ञापन संबंधी लेन-देन केवल अधिकृत व्यक्ति से ही करें।

भुगतान आप निम्न माध्यम से ही करें:
🔷 PhonePe नंबर: 8962184030
🔷 सतपुड़ा ख़बर बैंक खाता संख्या: 029050100000042

किसी भी फर्जी व्यक्ति से सावधान रहें।

🔷 अधिक जानकारी व सत्यापन के लिए संपर्क करें:
✍️ अमित जोशी, संपादक
📞 मोबाइल: 8962184030

----------------------------------------------------------------------------------------

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

 

छिंदवाड़ा में राजस्थान पुलिस की दबिश: नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद

भाजपा ने खेल गुरुओं का किया सम्मान

 


गुरुपूर्णिमा पर भाजपा जनप्रतिनिधियों ने 

खेल गुरुओं का किया सम्मान

छिंदवाड़ा।
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के मार्गदर्शन में जिले भर में विभिन्न छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले गुरुओं का सम्मान किया।

इसी कड़ी में स्थानीय शुक्ला ग्राउंड में आयोजित विशेष कार्यक्रम में खेल जगत के गुरुओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन के जिला संयोजक संजय पटेल और सह-संयोजक भारत घई रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन अभिषेक वर्मा ने किया।



खेल मैदानों में जीवित है गुरु-शिष्य परंपरा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे ने कहा, "गुरु-शिष्य की वास्तविक परंपरा आज भी खेल मैदानों में देखने को मिलती है। जैसे द्रोणाचार्य ने अपनी समस्त विद्या अपने शिष्यों को दी, वैसे ही हमारे खेल गुरु भी पूरी निष्ठा से अपने शिष्यों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।"

वहीं, जिला संयोजक संजय पटेल ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा, "स्वस्थ मस्तिष्क का विकास खेलों से होता है और यह हम मैदानों में स्पष्ट रूप से देखते हैं। खेल गुरुओं का सम्मान कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।"

कार्यक्रम में शामिल रहे भाजपा के कई वरिष्ठ नेता

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में विजय पांडे, धर्मेंद्र मिगलानी, शंटी बेदी, दिवाकर सदारंग, राजेश बैस, अलकेश लाम्बा, संदीप सिंह चौहान, राकेश माईकल पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी, बंटी विवेक राय, जुगल यादव, शैलेन्द्र मालवी, तरुण सोनी आदि शामिल रहे।

--------------------------------------------------------------------------------------

सतपुड़ा ख़बर के सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं और सहयोगियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

कृपया ध्यान दें!
सतपुड़ा ख़बर समाचार पत्र में प्रकाशक/संपादक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।

समाचार पत्र या विज्ञापन संबंधी लेन-देन केवल अधिकृत व्यक्ति से ही करें।

भुगतान आप निम्न माध्यम से ही करें:
🔷 PhonePe नंबर: 8962184030
🔷 सतपुड़ा ख़बर बैंक खाता संख्या: 029050100000042

किसी भी फर्जी व्यक्ति से सावधान रहें।

🔷 अधिक जानकारी व सत्यापन के लिए संपर्क करें:
✍️ अमित जोशी, संपादक
📞 मोबाइल: 8962184030

-----------------------------------------------------------------------------------------------------


न्यूटन चिखली, वार्ड-4 उपचुनाव परिणाम

 


वार्ड-4 उपचुनाव: भाजपा की निकिता बरखे ने 201 वोटों से दर्ज की जीत, कांग्रेस को दूसरा झटका

छिंदवाड़ा (न्यूटन चिखली)
नगर परिषद न्यूटन चिखली के वार्ड क्रमांक 4 में हुए पार्षद उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस पर निर्णायक जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी निकिता प्रकाश बरखे ने कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री संजय कुमरे को 201 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सीट अपने नाम कर ली। मतगणना गुरुवार को पूरी हुई और कुछ ही घंटों में परिणाम घोषित कर दिए गए।



भाजपा को मिले 308 वोट, कांग्रेस को सिर्फ 107

7 जुलाई को हुए मतदान में कुल 423 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से भाजपा उम्मीदवार को 308 वोट, कांग्रेस को 107 वोट, जबकि 8 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना।

सोमवार, 7 जुलाई 2025

रोहना ग्राम पंचायत में अधिकारियों की लापरवाही से रुके विकास कार्य


काम होने के बाद भी पंचायत को नहीं मिला भुगतान:

 सरपंच ने जताई नाराज़गी



छिंदवाड़ा :  रोहना ग्राम पंचायत के सरपंच जय सक्सेना ने सोमवार शाम जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंचायत में काम पूरे होने के बाद भी महीनों से भुगतान रुका हुआ है।

जय सक्सेना के मुताबिक, सचिव कई बार फाइलें लेकर दफ्तर आए लेकिन अधिकारी हर बार दस्तखत करने से टालते रहे। इसी वजह से नल-जल योजना के तहत किए गए करीब 2 लाख रुपये के काम का भुगतान अब तक अटका है। यह काम पीएचई विभाग की जांच के बाद भी लंबित है। वहीं, शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत 1.20 लाख रुपये की राशि भी जारी नहीं की गई।

पूर्व मंत्री के गांव में भी अड़चनें

सक्सेना ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का पैतृक गांव होने के बावजूद पंचायत के कामों में बाधा डाली जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह रवैया नहीं बदला गया तो वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।



ट्रांसफर के बाद भी रुके फाइलें

उन्होंने जनपद के अधिकारी राजेंद्र सोनी पर भी सवाल उठाए। कहा कि उनका तबादला हो चुका है लेकिन वे अब तक कार्यमुक्त नहीं हुए और भुगतान रोककर सरपंच-सचिवों को परेशान कर रहे हैं।

सरपंचों में नाराज़गी बढ़ी

इस पूरे मामले के बाद अन्य पंचायत प्रतिनिधियों में भी नाराज़गी देखी गई। उनका कहना है कि समय पर भुगतान न होने से विकास कार्यों की गति रुक रही है।

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

सतपुड़ा ख़बर के सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं और सहयोगियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

कृपया ध्यान दें!
सतपुड़ा ख़बर समाचार पत्र में प्रकाशक/संपादक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।

समाचार पत्र या विज्ञापन संबंधी लेन-देन केवल अधिकृत व्यक्ति से ही करें।

भुगतान आप निम्न माध्यम से ही करें:
🔷 PhonePe नंबर: 8962184030
🔷 सतपुड़ा ख़बर बैंक खाता संख्या: 029050100000042

किसी भी फर्जी व्यक्ति से सावधान रहें।

🔷 अधिक जानकारी व सत्यापन के लिए संपर्क करें:
✍️ अमित जोशी, संपादक
📞 मोबाइल: 8962184030

बुधवारी बाज़ार में चोरी!

 


बुधवारी बाज़ार में 70 साल बाद चोरी : बारिश के बीच दुकान से 35 हज़ार नकद और साउंड सिस्टम चुराया

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

अमित जोशी, संपादक
📞 मोबाइल: 8962184030

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------

छिंदवाड़ा। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले बुधवारी बाज़ार में रविवार-सोमवार की रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। बारिश के दौरान एक चोर ने सुहाग स्टोर का ताला तोड़कर 35 हज़ार रुपये नकद, संगीत सिस्टम और अन्य सामान चुरा लिया। यह इलाका अब तक चोरी जैसी घटनाओं से सुरक्षित माना जाता था।

घटना रात करीब 2:05 बजे हुई। उस समय तेज़ बारिश हो रही थी। चोर बरसाती पहनकर आया और लोहे की रॉड से दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा। उसने पहले टॉर्च की रोशनी में दुकान का मुआयना किया, फिर बिजली चालू कर आराम से आधा घंटा तक दुकान खंगालता रहा।


सुबह टूटा ताला देखकर खुला राज

सुबह जब संचालक टिंकू कश्यप दुकान पहुँचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो काउंटर से नकदी, चिल्लर और संगीत सिस्टम गायब था। उन्होंने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी।

टिंकू के बड़े भाई मनीष कश्यप ने कहा, “यह इलाका हमेशा से सुरक्षित माना जाता रहा है। पिछले 70 साल में यहां कभी चोरी नहीं हुई थी। लेकिन इस बार चोर ने पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया।”

निगरानी कैमरे में कैद हुआ चोर

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि दुकान में लगे निगरानी कैमरे (सीसीटीवी) में चोर की पूरी हरकत रिकॉर्ड हो गई है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के लिए निगरानी कैमरे अवश्य लगाएँ।

----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------



भोपाल में महिला से दरिंदगी

 

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

भोपाल में महिला से दरिंदगी: होम ट्यूटर ने बनाया अश्लील वीडियो, धमकाकर किया शोषण



अमित जोशी, संपादक
📞 मोबाइल: 8962184030

भोपाल। ऐशबाग इलाके में एक 35 वर्षीय महिला के साथ उसके बच्चों को पढ़ाने वाले होम ट्यूटर ने शर्मनाक हरकत की। आरोपी शिक्षक ने महिला की निजी तस्वीरें और वीडियो चोरी-छिपे बना लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने रविवार रात थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

ऐसे रची साजिश

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शहादत मिर्जा नाम का युवक पिछले कुछ महीने से उसके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने उनके घर आता था। इसी दौरान उसने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया।

पैसे की भी मांग करने लगा

महिला ने बताया कि आरोपी ने आखिरी बार 30 जून को जबरन शोषण किया। इसके बाद उसने पैसों की मांग भी शुरू कर दी। तंग आकर महिला ने पति को सारी बात बताई और पुलिस से मदद ली।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

सतपुड़ा ख़बर के सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं और सहयोगियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

कृपया ध्यान दें!
सतपुड़ा ख़बर समाचार पत्र में प्रकाशक/संपादक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।

समाचार पत्र या विज्ञापन संबंधी लेन-देन केवल अधिकृत व्यक्ति से ही करें।

भुगतान आप निम्न माध्यम से ही करें:
🔷 PhonePe नंबर: 8962184030
🔷 सतपुड़ा ख़बर बैंक खाता संख्या: 029050100000042

किसी भी फर्जी व्यक्ति से सावधान रहें।

🔷 अधिक जानकारी व सत्यापन के लिए संपर्क करें:
✍️ अमित जोशी, संपादक
📞 मोबाइल: 8962184030

जबलपुर में 7-8 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी घोषित

 

ATM ठग गिरफ़्तार