अमित जोशी, संपादक - सतपुड़ा खबर, छिंदवाड़ा (8962184030)
मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले:
31 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण
राज्य सरकार द्वारा जनवरी में तबादला नीति में किए गए संशोधन के बाद विभिन्न विभागों में अधिकारियों के तबादले जारी हैं। दो दिन पहले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 12 जनपद सीईओ का स्थानांतरण किया था। अब राजस्व विभाग ने 31 तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और प्रभारी नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं।
तहसीलदार और प्रभारी तहसीलदारों के तबादले:
- प्रदीप तिवारी (बैतूल से जबलपुर)
- लीना जैन (रतलाम से निवाड़ी)
- सुनील शर्मा (सागर से रायसेन)
- अंबर पंथी (रायसेन से सागर)
- राकेश खजूरिया (नर्मदापुरम से शाजापुर)
- नवीन भारद्वाज (श्योपुर से मुरैना)
- कुलदीप कुमार दुबे (श्योपुर से मुरैना)
- लक्ष्मण प्रसाद पटेल (शहडोल से रीवा)
- रामकिशोर झरबड़े (हरदा से नर्मदापुरम)
- मनीष पांडे (बड़वानी से उज्जैन)
- विजय तलवारे (देवास से धार)
- दिनेश कुमार सोनी (उज्जैन से बड़वानी)
- आलोक श्रीवास्तव (शाजापुर से अशोकनगर)
- कैलाश कुर्मी (पन्ना से सागर)
- रमेश कोल (सिंगरौली से छतरपुर)
- अलका एक्का (नर्मदापुरम से बैतूल)
- दीपक कुमार शुक्ला (अशोकनगर से भिंड)
नायब तहसीलदार और प्रभारी नायब तहसीलदारों के तबादले:
- विजय कुमार चौधरी (सागर से छतरपुर)
- प्रतीक रजक (छतरपुर से सागर)
- पूजा भोरहरी (छतरपुर से जबलपुर)
- कैलाशचंद्र मालवीय (शिवपुरी से अशोकनगर)
- बृजेश कुमार शर्मा (शिवपुरी से ग्वालियर)
- संतोष धाकड़ (शिवपुरी से भिंड)
- प्रदीप कुमार केन (भिंड से शाजापुर)
- संगम पटले (सागर से मंडला)
- नागेश पंवार (शाजापुर से विदिशा)
- नीतू बागरी (हरदा से जबलपुर)
- सौरभ मरावी (मऊगंज से सिवनी)
- निधि तिवारी (छिंदवाड़ा से भोपाल)
- शशांक जैन (भिंड से छतरपुर)
- सतेंद्र तिवारी (विदिशा से राजगढ़)
सरकार के इस कदम को प्रशासनिक सुचारू संचालन और विभागीय सुदृढ़ीकरण के रूप में देखा जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें