पुलिस के द्वारा किया गया बल प्रयोग निंदनीय- धर्मेंद्र सोनू मांगो
सतपुड़ा खबर छिन्दवाड़ा :- पांच साल की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार के अपराध की घटना को पुलिस भाजपा के दबाव में बचा रही है जो बड़ी ही दुखद और निंदनीय है। नाबालिग से बेवजह दुराचार के उठाव को लेकर किसानों की आवाज उठाने वाले कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ता व कांग्रेस के अन्य मोर्चा, संगठन के जिला अध्यक्षों पर पुलिस द्वारा जोर दिया गया बल प्रयोग की नगर निगम अध्यक्ष धर्मेश सोनू मांगो ने निंदा की है। उन्होंने पुलिस द्वारा बलपूर्वक प्रयोग को अनावश्यक करार दिया है।
नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो ने कहा कि भाजपा के दबाव में पुलिस कितना भी सख्त बल प्रयोग कर लें कांग्रेस पीड़ित व शोषित वर्ग की आवाज उठाने में पीछे नहीं हटेगी।
जिले की बहन, बेटियों और माताओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ और दोषियों को कड़ी सजा के मुकदमे में कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करेगी और न्याय के लिए निरंतर अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें